दिनांक 3-12-2016 फल्गु मुक्ति दायनी पद यात्रा का शुरुआत हुआ।
पूरी टीम सहित पास गांव के विद्यालय में गये। जहा के बच्चे मध्य भोजन कर रहे थे। मध्य भोजन के बाद सारे बच्चे एकत्रित हुए। फिर उन्हें नदीयो का महत्व एवं जल संरक्षण के बारें में बतया गया। बिच बिच में विद्यार्थियों से नदियों एवं पर्यावरण के बारें पूछा एवं बतया गया। बच्चे काफी उत्सुक थे। गांव से गांव चलते चलते हम सब डाढ़ी गांव पहुंचे। वहाँ के उच्च विद्यालय गए। विद्यालय के प्रधानाद्यापक श्री महेंद्र प्रसाद जी से बातचीत कर बचो का कुछ समय माँगा। प्रधानाद्यापक अनुमति देते हुए इस सामजिक काम के लिए धन्याबाद भी दिए।
बच्चो का बल संसद लगा। हमारे युवा को पर्यावरण के प्रति इतना जागरूक देख अच्छा लगा। उन्हें साल में दो पेड़ लगाने की सपथ दिलाई गयी। फिर वृक्षारोपण के सांद्रभ में गांव के मुखिया जी सुगन महतो जी से बात हुई एवं उन्होंने हमें अपने गाँव में वृक्षारोपण करवाने अस्वासन भी दिया।
हमारी टीम सभी पदयात्री, सहयोगी एवं पत्रकारों को धन्यवाद करती है।